Samsung Galaxy M31s को भारत में One UI 2.5 अपडेट मिलने की खबर, जुड़े ये फीचर्स...

   Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन को भारत में One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, यह दावा सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच से लैस है। Samsung ने इस अपडेट के साथ प्राइवेसी-फोकस Alt Z Life फीचर भी प्रदान किया है, जो कि पहले पासवर्ड-प्रोटेक्टिड Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन को Galaxy M31 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा और 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है।

TizenHelp रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy M31s के इस One UI 2.5 अपडेट का साइज़ 748एमबी है। Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट का चेंजलॉग मौजूद है, लेकिन इसमें वन यूआई वर्ज़न के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, इस अपडेट का सॉफ्टवेयर बिल्ड नंबर M317FXXU2BTK1 है और यह नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। इसके अलावा इसमें Bitmoji स्टीकर्स सपोर्ट के साथ ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फंक्शन में भी सुधार किया गया है। सैमसंग ने इस अपडेट के साथ अपने कीबोर्ड को भी अपडेट किया है, जिसमें लैंडस्केप मोड का इस्तेमाल करते हुए कीबोर्ड को दो भागों में स्प्लिट कर सकते हैं। कीबोर्ड के सर्च फंक्शन को भी अपडेट किया गया है, ताकि यूज़र्स आसानी से कीबोर्ड इनपुट लैंगवेज को खोज सकें।

Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन को भारत में One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, यह दावा सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच से लैस है। Samsung ने इस अपडेट के साथ प्राइवेसी-फोकस Alt Z Life फीचर भी प्रदान किया है, जो कि पहले पासवर्ड-प्रोटेक्टिड Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन को Galaxy M31 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा और 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है।

TizenHelp रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy M31s के इस One UI 2.5 अपडेट का साइज़ 748एमबी है। Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट का चेंजलॉग मौजूद है, लेकिन इसमें वन यूआई वर्ज़न के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, इस अपडेट का सॉफ्टवेयर बिल्ड नंबर M317FXXU2BTK1 है और यह नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। इसके अलावा इसमें Bitmoji स्टीकर्स सपोर्ट के साथ ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फंक्शन में भी सुधार किया गया है। सैमसंग ने इस अपडेट के साथ अपने कीबोर्ड को भी अपडेट किया है, जिसमें लैंडस्केप मोड का इस्तेमाल करते हुए कीबोर्ड को दो भागों में स्प्लिट कर सकते हैं। कीबोर्ड के सर्च फंक्शन को भी अपडेट किया गया है, ताकि यूज़र्स आसानी से कीबोर्ड इनपुट लैंगवेज को खोज सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post