Redmi Note 10 4G में मिल सकती है 6,000 mAh बैटरी, अन्य जानकारियां भी लीक...

   Redmi Note 10 4G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर ऑनलाइन लीक हो गए हैं, इस बार यह TENAA लिस्टिंग और टिप्सटर के वीबो पोस्ट के जरिए यह जानकारी सामने आई है। TENAA लिस्टिंग में Xiaomi फोन का मॉडल नंबर M2010J19SC लिस्ट है। माना जा रहा है कि यह कथित Redmi Note 10 4G स्मार्टफोन होगा, यही मॉडल नंबर पिछले महीने 3C लिस्टिंग में सामने आया था। इस फोन में 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। शाओमी तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसके दो स्मार्टफोन Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G हो सकते हैं।

Redmi Note 10 4G specifications (expected)

   TENAA लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर M2010J19SC के साथ Xiaomi फोन 6.53 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका डायमेंशन 162.29x77.24x9.6mm होगा। जैसे कि हमने बताया फोन का यह मॉडल नंबर इससे पहले चीनी 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका था, जिससे अटकले लगाई जा सकती है कि यह आगामी फोन Redmi Note 10 4G हो सकता है। यह स्मार्टफोन Dual-Sim सपोर्ट और 6,000 mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। TENAA लिस्टिंग में उपलब्ध जानकारी केवल यही थी, जिसकी जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है।
Xiaomi के नए तीन स्मार्टफोन में से एक हो सकता है Redmi Note 10 4G
   इसके अलावा, जाने माने टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवादित) ने भी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Redmi Note 10 4G से संबंधित अन्य जानकारी साझा की है। टिप्सटर ने उसी स्क्रीन साइज़ का दावा किया है, जो TENAA लिस्टिंग में सामने आया है इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह फोन LCD डिस्प्ले के साथ 1,080x2,340 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन के Front में 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, वहीं पिछले हिस्से पर ट्रिपल Rear Camera सेटअप होगा जिसका Primary Camera 48 MP का होगा। हालांकि, फोन में कौन-सा प्रोसेसर दिया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि लेकिन टिप्सटर ने यह जरूर कहा है कि यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0 GHz होगी। साथ ही फोन की बैटरी क्षमता 6000 mAh की होगी, जिसके साथ 22.5 Watt फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्राप्त होगा। इन सब के अलावा टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि फोन का भार 198 ग्राम होगा।
   गौरतलब है कि Redmi Note 10 4G की चार्जिंग स्पीड की जानकारी 3C वेबसाइट के जरिए भी अक्टूबर में सामने आई थी, जिसमें यह मॉडल नंबर लिस्ट किया गया था।

   शाओमी को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वह जल्द ही Redmi Note 9 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है, जो कि 5G सपोर्ट के साथ दस्तक देंगे। यह फोन हाल ही में सामने आए Redmi Note 9 5G या फिर Redmi Note 9 Standard Edition व Redmi Note 9 Pro 5G या फिर Redmi Note 9 High Edition हो सकते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: CNY 1,000 (लगभग 11,200 रुपये) और CNY 1,500 (लगभग 16,800 रुपये) हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post