Samsung Galaxy A12 के स्पेसिफिकेशन लीक, Geekbench पर हुआ लिस्ट...

   Samsung Galaxy A12 को कथित तौर पर मॉडल नंबर SM-A125F के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। फोन Samsung Galaxy A11 का अपग्रेड होगा जो इस साल मई में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए12 की गीकबेंच लिस्टिंग फोन में 3 जीबी रैम वेरिएंट की ओर इशारा देती है। इसके अलावा यह भी जानकारी मिलती है कि फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी 6765) चिपसेट शामिल होगा। फोन पहली बार अगस्त में सुर्खियों में आया था और उस समय अनुमान लगाया गया था कि यह दो स्टोरेज विकल्पों और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।

   Geekbench लिस्टिंग में सैमसंग फोन को मॉडल नंबर SM-A125F के साथ दिखाया गया है, माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A12 है। यह Android 10 पर चलेगा और Octa-Core MediaTek Helio P35 (MT6765) प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन को 3 GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि ऐसा हो सकता है कि कंपनी फोन को कुछ अन्य RAM Variant के साथ भी पेश करे। कथित Samsung Galaxy A12 ने Single-Core टेस्ट में 169 और Multi-Core टेस्ट में 1,001 स्कोर हासिल किया है।

   अगस्त में, एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि Samsung Galaxy A12 को 32 GB और 64 GB स्टोरेज विकल्प और 3 GB RAM के साथ लॉन्च होगा। यह भी कहा गया था कि फोन में एलसीडी डिस्प्ले के साथ Galaxy A11 में मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा, लेकिन यह एक बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि Samsung Galaxy A12 को ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट रंग विकल्पों में पेश किया जा सकता है।

   इस महीने की शुरुआत में आई MySmartPrice की एक रिपोर्ट में Galaxy A12 को NFC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे जाने का दावा किया गया था, जिसमें फोन में NFC सपोर्ट शामिल होने की जानकारी मिली थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post