Vivo Y51 (2020) भारत में जल्द दे सकता है दस्तक, सर्टिफिकेशन मिलने की खबर...

   Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन सितंबर महीने में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था। वहीं अब सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है। दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो पाकिस्तान में लॉन्च हुआ यह फोन Amoled Display, 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज व Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा फोन में 4,500 mAh की बैटरी के साथ 18 Watt फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

   Mysmartprice की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Vivo V2030 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लेकिन, इस लिस्टिंग में यह कहीं साफ नहीं होता कि यह मॉडल नंबर Vivo Y51 (2020) का ही है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, यह मॉडल नंबर इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है, जहां इस फोन के नाम का साफतौर पर उल्लेख किया गया था किय यह Vivo Y51 फोन है।
 

Vivo Y51 price

   पाकिस्तान में लॉन्च हुए Vivo Y51 (2020) की कीमत PKR 36,999 (करीब 16,300 रुपये) है। यह 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज मॉडल का दाम है। फोन मिस्टिक ब्लैक, जेज़ ब्लू और ड्रीम व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Vivo Y51 specifications

   Vivo Y51 (2020) के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 6.38 इंच का FHD+ Amoled Display के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। फोन में आगे की तरफ कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। यह Vivo स्मार्टफोन Under Display Fingerprint सेंसर के साथ आता है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले मोड है। स्मार्टफोन में Snapdragon 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 256 GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

   Vivo Y51 (2020) में Quad रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 MP का प्राइमरी कैमरा है, एफ/1.8 लेंस के साथ। अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 MP का सेकेंडरी कैमरा, 2 MP का Macro Camera और 2 MP का पोर्ट्रेट शूटर इस सेटअप का हिस्सा हैं। कैमरा ऐप में पाम कैप्चर, वॉयस कंट्रोल, स्लो मोशन रिकॉर्डिंग,सुपर मैक्रो, सुपर नाइट मोड और AI फेस ब्यूटी जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 16 MP का सेंसर है।

   Vivo Y51 (2020) की बैटरी 4,500 mAh की है। यह 18 Watt फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आपको डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5 कनेक्टिविटी मिलेगी। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट है। यह Android 10 पर आधारित फनटच OS 10 पर चलता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post